हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंगलवार शाम पानीपत जिले की अनाज मंडियों का दौरा किया। उन्होंने पानीपत, मतलौड़ा, बापौली, समालखा और इसराना की मंडियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम नवदीप सिंह नैन और मंडी सैक्रेटरी पवन नागपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कृषि मंत्री राणा ने किसानों को आश्वासन दिया कि उन्हें मंडियों में किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बायोमेट्रिक कांटे पर आने वाली समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिया। मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने फसल बिक्री में चोरी रोकने के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली अपनाई है, ताकि बाहरी व्यक्ति अपनी फसल न बेच सकें। मंत्री की बातों से संतुष्ट नहीं हुए किसान उन्होंने दोहराया कि हरियाणा सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उन्होंने किसान यूनियन एकता सिद्धपुर के नेताओं से भी बात की। हालांकि, किसान मंत्री की बातों से संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद श्याम सिंह राणा वहां से चले गए। इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिला प्रधान धर्मपाल जागलान, मार्केट कमेटी सेक्रेटरी पवन नागपाल, हैफेड मैनेजर सीमा शर्मा, मंडी यूनियन प्रधान जयकरण जागलान, आढती योगेश जागलान, सुखबीर सिंह और भाजपा जिला प्रधान दुष्यंत भट्ट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें