करनाल जिले के तरावड़ी-नड़ाना रोड पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बता दे कि तेज रफ्तार में जा रही बाइक अचानक असंतुलित हो गई सड़क किनारे लगी सेफ्टी रेलिंग से टकरा गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो युवक का सिर रेलिंग से लग कर कट गया था, हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए।
संतुलन बिगड़ने से हादसा बता दे कि मंगलवार की शाम एक बाइक सवार तरावड़ी-नड़ाना रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। नियंत्रण खोने के बाद बाइक सीधे सड़क किनारे लगी सेफ्टी रेलिंग से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका ही नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों की भीड़ जुटी, पुलिस को दी सूचना हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। राहगीर शुभम, सुरेश, राजू व अन्य का कहना है कि सेफ्टी रेलिंग वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लगाई गई है, लेकिन यह सुरक्षा वाला ढांचा लोगों की जान का दुश्मन बना हुआ है। पहले भी यहां पर रेलिंग के कारण हादसे हुए है। युवक की नहीं हो सकी पहचान मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। ईआरवी इंचार्ज बलकार सिंह ने बताया कि हादसा सेफ्टी रेलिंग से टकराने के कारण हुआ है। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिला है। फिलहाल शव को करनाल के मोर्च्युरी हाउस में रखवाया गया है। 72 घंटे बाद किया जाएगा अंतिम संस्कार पुलिस के अनुसार शव को 72 घंटे तक पहचान के लिए रखा जाएगा। यदि इस दौरान मृतक की पहचान नहीं हो पाती है, तो पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार कर दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें