कपूरथला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए स्टाफ ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि एएसआई केवल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम दाना मंडी के पास शेखूपुर की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहा एक युवक पुलिस वाहन को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिसकर्मियों ने तुरंत पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने जेब से लिफाफा निकालकर रोड पर फेंका पकड़े जाने पर युवक ने अपनी पैंट की जेब से एक लिफाफा निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया। पुलिस ने लिफाफे की जांच की तो उसमें से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान मनीष कुमार उर्फ बिल्लू पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है। वह कपूरथला के मंगी मोहल्ला, औजला फाटक के पास का निवासी है। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि आरोपी मनीष कुमार के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उससे नशे की सप्लाई चेन के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में जल्द ही और खुलासे होने की संभावना जताई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें