![]()
पलवल के डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ बैठक में कहा कि जिले में किसी भी आपात स्थिति जैसे आगजनी, पुलिस सहायता या एम्बुलेंस की आवश्यकता होने पर नागरिक तुरंत हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दें। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने गुरुवार को धर्म नगर कॉलोनी स्थित झुग्गियों में आगजनी पीड़ितों की सहायता के लिए आयोजित एक बैठक की। उन्होंने विशेष रूप से औद्योगिक इकाइयों से पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया। डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अपने कैंप कार्यालय में इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए अपील की। उन्होंने जोर दिया कि संकट की इस घड़ी में सामूहिक सहयोग से ही पीड़ितों को राहत पहुंचाई जा सकती है। सीएसआर के तहत विस्तृत जानकारी देने के निर्देश डीसी ने उद्योग संगठनों को कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत अपने योगदान को बढ़ाने और जिले में स्थापित उद्योगों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उद्योग संगठन के प्रतिनिधियों ने जताई सहमति उन्होंने उद्योग संगठनों से आगजनी से प्रभावित परिवारों को आवश्यक घरेलू सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया। डीसी ने बताया कि गैस चूल्हा, आटा टंकी, बर्तन, चाय सेट सहित रसोई और बाथरूम से जुड़ी जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराकर पीड़ितों को बड़ी राहत दी जा सकती है। इस पर उद्योग संगठन के प्रतिनिधियों ने हर संभव सहायता प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की। छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की अपील बैठक में गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों से भी अपील की गई कि वे प्रभावित परिवारों को घरेलू उपयोग के छोटे गैस सिलेंडर उपलब्ध कराएं। इसका उद्देश्य उनके दैनिक जीवन में आ रही कठिनाइयों को कम करना है।
Source link







