![]()
अररिया लोकसभा सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने ‘मिशन विकसित अररिया’ अभियान के तहत नगर के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण निरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान, एनएचएआई (सुपौल डिविजन) के एक्जीक्यूटिव, पीडब्ल्यूडी अररिया के एक्जीक्यूटिव, नगर परिषद के चैयरमैन विजय मिश्रा और वाइस चेयरमैन गौतम साह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने अररिया कॉलेज से चांदनी चौक, चांदनी चौक से जीरो माइल और जीरो माइल से गौढ़ी चौक तक के प्रमुख चौक-चौराहों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, सड़क चौड़ीकरण, यातायात सुगमता और शहरी सौंदर्यीकरण जैसे मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कार्यों में तेजी लाकर आम जनता को शीघ्र बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें। आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने लक्ष्य इस अवसर पर सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि अररिया को एक विकसित, व्यवस्थित और आधुनिक शहर के रूप में स्थापित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर दिया कि शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण केवल यातायात सुधार का विषय नहीं है, बल्कि यह आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, व्यापार को सशक्त करने और नागरिकों के जीवन को सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सांसद ने आगे कहा कि ‘मिशन विकसित अररिया’ के तहत वे शहर के हर हिस्से का योजनाबद्ध तरीके से कायाकल्प करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों को तेज गति दी जाएगी, ताकि अररिया आने वाले समय में एक मॉडल शहर के रूप में उभर सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने और आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
Source link







